डॉ. सुमित पुन्याल को मिली नई जिम्मेदारी, डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनाया हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष।

डॉ. सुमित पुन्याल को मिली नई जिम्मेदारी, डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनाया हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
हमीरपुर, 3 अगस्त। डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुमित पुन्याल को ट्रस्ट का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमे आशा है कि डॉ. पुन्याल के नेतृत्व में प्रदेशभर में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, हेल्थ कैंप तथा स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ. सुमित पुन्याल ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में होम्योपैथी और जनस्वास्थ्य से जुड़े सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता