सुंदरनगर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से डॉ. आशीष कुमार की मुलाकात
सुंदरनगर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से डॉ. आशीष कुमार की मुलाकात
सुंदरनगर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के सुंदरनगर आगमन के दौरान डॉ. आशीष कुमार ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेश के युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने, संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने और युवा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने उदय भानु चिब जी का मार्गदर्शन एवं समय देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
Comments
Post a Comment