15वें स्थापना दिवस पर करियर पॉइंट विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, 'मेरा गांव' मेरा तीर्थ– अभियान शुरू

15वें स्थापना दिवस पर करियर पॉइंट विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, 'मेरा गांव' मेरा तीर्थ– अभियान शुरू
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
 करियर पॉइंट विश्वविद्यालय, ने शुक्रवार को अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के 15 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य की नई योजनाओं की घोषणा की। कार्यक्रम में कुलपति डॉ संजीव शर्मा, रजिस्ट्रार गुलशन संधू, डीन एकेडमिक डॉ कुलदीप कुमार, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वर्ष 2012 में स्थापित करियर पॉइंट विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अनुसंधान, उद्यमिता और नवाचार की संस्कृति को भी निरंतर बढ़ावा दे रहा है।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध परियोजनाओं, पेटेंट, उद्योग सहयोग, स्टार्टअप पहलों तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। कुलपति डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम, जिम्मेदार और नवाचारी युवाओं का निर्माण करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय ने अपने एक्टिविटी क्लब्स के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'मेरा तीर्थ–मेरा गांव' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी संपूर्ण डिग्री अवधि के दौरान कम से कम 45 घंटे सामुदायिक सेवा में देना अनिवार्य होगा। विद्यार्थी शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, ग्राम विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के संस्कार विकसित करेगी।

समारोह के अंत में विश्वविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता