भुक्कड़ स्कूल में अध्यापकों व बच्चों ने धूमधाम से बना स्कूल मुखिया का जन्मोत्सव

 स्कूलों में बच्चों और अध्यापकों का प्रेमभाव लाता है शिक्षा में सुधारः देशराज कमल।

भुक्कड़ स्कूल में अध्यापकों व बच्चों ने धूमधाम से बना स्कूल मुखिया का जन्मोत्सव।

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


भोरंज उप मंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठयााला भुक्कड़ में शुक्रवार को बच्चों व अध्यापकों ने स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान स्कूल स्टॉफ ने जन्मोत्सव पर प्रधानाचार्य देशराज कमल को शॉल व हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।

स्कूली बच्चों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य देशराज कमल ने कहा कि भले की भुक्कड़ स्कूल छोटा स्कूल है लेकिन बच्चों और अध्यापक वर्ग के नैतिक मूल्यों को समावेश अमूल्य है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में बच्चों व अध्यापकों का जन्मोत्सव मनाने की नई परंपरा शुरू करके सरानीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कार्यक्रम स्कूल के प्रति प्रेमभाव के साथ अपनापन की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि स्टॉफ द्वारा सम्मान समारोह करके सराहनीय कदम उठाया है। इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा। इस खुशी में स्कूली बच्चों व अध्यापकों को मिस्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता मणी राम षर्मा, मनोज कुमार,चमन लाल, वीना वर्मा, पवन रांगड़ा, विनोद कुमार, संजीव कुमार, नीतू वर्मा, त्रिलोक चंद डोगरा, बलबीर, सीमा कुमारी, पिंकी देवी, बबीता ठाकुर, वंदना, चेतना संजीव कुमार, प्रियंका, सहायक अधीक्षक मोहिंद्र, जोओआईटी चंद्रकांत व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता