झण्ड़वीं आंगनबाड़ी केंद्र में प्रीति देवी का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित।
गर्भावस्था में संतुलित व पौष्टिक तत्वों से युक्त भोजन का अधिक करें सेवनः रीना कुमारी।
झण्ड़वीं आंगनबाड़ी केंद्र में प्रीति देवी का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित।
महिलाओं ने कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब किया मनोरंजन।
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshमहिला एवं बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र झण्ड़वीं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना कुमारी की अध्यक्षता में प्रीति देवी का गोद भराई कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गर्भवती प्रीति देवी को फल देकर कर सम्मानित किया गया और स्थानीय महिलाओं ने एकत्रित होकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोद भराई एक प्राचीन भारतीय परंपरा है। गोद भराई का मतलब गर्भवती महिला की गोद को खुशियों, प्यार और आशीर्वाद से भर देना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा मां के गर्भ में होता तो गोद भराई कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है ताकि आने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जा सकें। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग अनेकों जागरूकता कार्यक्रमों से माध्यम से समाज को जागरूक करने के कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती माता के स्वास्थ्य के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। इसका असर आने वाले बच्चे पर पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं को विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं रेखा, काजल, रीता देवी, व्यासा देवी, नेहा कुमारी, प्रोमिला देवी, शालू, सीमा कुमारी, जमना देवी, लक्ष्मी, हेमा देवी, अंजना, किषोरी प्रिया, उर्वशी, सहायिका रानी देवी व अन्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment