भुक्कड़ स्कूल में लड़कियों ने सीखे पिल्लो, मटकी पेंटिंग व टेडी बियर बनाने का कार्य
भुक्कड़ स्कूल में लड़कियों ने सीखे पिल्लो, मटकी पेंटिंग व टेडी बियर बनाने का कार्य।
समाजोपयोगी उत्पाद कार्यों को बढ़ावा के लिए भुक्कड़ स्कूल में समग्र शिक्षा के तहत कार्यक्रम
कार्यक्रम में नौवीं से लेकर जमा दो कक्षा की 20 लड़कियों ने लिया भाग।
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshउप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत समाजपयोगी उत्पाद कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिसमें मास्टर ट्रेनर पूनम व निर्मला ने नौंवीं से लेकर जमा दो कक्षा की 20 लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस कार्यक्रम में लड़कियों ने उत्सुकता से भाग लेकर विभिन्न आर्कषक घरेलू उपयोग होने वाली उत्पादों को तैयार किया। लड़कियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पिल्लो, मटकी पेंटिंग, टेडी बियर, दीवार पर लटकाने के सुंदर व आकर्षक वस्तुएं तैयार की। आर्कषक व संुदर वस्तुएं तैयार करने में लड़कियों में काफी उत्सुकता देखी गई। ईशा प्रसाद, षैलजा गारला, दीक्षित, शगुन, आंचल, प्रियंका ठाकुर, प्रीति, अंजलि, अक्षरा, मोनिका, शगुन ठाकुर, पलक, शबनम चौहान, साक्षी कुमारी, कृति कुमारी, दीक्षा, ज्योति, साक्षी, मन्नत, ईशा शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं, मुंडखर, बडैहर व भरेड़ी में भी लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ मणी राम शर्मा का कहना है कि समग्र शिक्षा विभाग लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साकारात्मक कार्य कर रहा है। एसयूपी कार्यक्रम लड़कियों के लिए बहुत अच्छा कार्यक्रम है। इससे लड़कियों में शिक्षा के साथ हस्तकला को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रवक्ता वीना वर्मा, चमन लाल, पवन रांगड़ा, नीतू वर्मा, त्रिलोक चंद डोगरा, पिंकी देवी उपस्थित रही।

Comments
Post a Comment