कंज्यान पंचायत में तम्बाकू मुक्त रैली का आयोजन

 कंज्यान पंचायत में तम्बाकू मुक्त रैली का आयोजन


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 आज राजकीय हाई स्कूल कंज्यान में 'तम्बाकू मुक्त युवा अभियान' के तहत एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। यह रैली खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया के निर्देशन में आयोजित की गई।

इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंज्यान के स्टाफ सदस्यों सरिता राजपूत (एफ.एच.एस.), नीरज कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका ने विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्रों के साथ मिलकर रैली को संचालित किया।

रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने तम्बाकू मुक्ति के संदेश को प्रसारित करते हुए जोरदार नारे लगाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित करना था।

इस पहल के माध्यम से समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता