राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त होने के बाद हमीरपुर में डॉक्टर राज धीमान का भव्य स्वागत

 महिला अधिकारों की रक्षा करना राज्य महिला आयोग का नैतिक कर्तव्य:- डॉक्टर राज धीमान 


राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त होने के बाद हमीरपुर में डॉक्टर राज धीमान का भव्य स्वागत 

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 

जिला हमीरपुर के नादौन से तेज तरार कांग्रेस की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉक्टर राज धीमान को प्रदेश कांग्रेस सरकार ने राज्य महिला आयोग हिमाचल प्रदेश सरकार में सदस्य नियुक्त किया गया है जिसकी अधिसूचना हालही में प्रदेश सरकार ने कर दी है डॉक्टर राज धीमान अब अगले तीन वर्षों तक राज्य महिला आयोग में गैर सरकारी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगी 


काबिलेगोर है डॉक्टर राज धीमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन से संबंध रखती हैं अत: डॉक्टर राज धीमान इससे पहले जिला महिला कांग्रेस हमीरपुर की तीन बार अध्यक्ष रह चुकी हैं इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए यह मुकाम हासिल किया है कई जिलों में डॉक्टर राज धीमान चुनाव प्रभारी भी रह चुकी हैं 


नवनियुक्त राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर राज धीमान ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी और इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की सदैव आभारी रहेंगी 


डॉक्टर राज धीमान ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों तथा नीतिगत सुधारों के लिए सरकार को समय समय पर अवगत करवाएंगी 

 अत: महिलाओं के उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ न्याय प्रदान करने का भी मै संकल्प लेती हूं डॉक्टर राज धीमान ने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा मामलों में तत्परता दिखाई जाएगी कांग्रेस कार्यकाल में कोई भी महिला उत्पीड़ित न हो यह महिला आयोग की प्राथमिकता रहेगी राज धीमान ने कहा कि 

 मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश में सभी वर्गों का समान विकास सुखबिंदर सिंह सुक्खू की देन है  


डॉक्टर राज धीमान ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है ब प्रदेश के सभी वर्गों का समान विकास किया जा रहा है


डॉक्टर राज धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू किसान परिवार से निकलकर प्रदेश की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उभरकर सामने आए हैं गरीब लोगों का दुख दर्द क्या होता है मुख्यमंत्री भली भांति जानते और समझते हैं 

धीमान ने कहा कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों का समान विकास प्रदेश कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता है जिसे मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू बखूबी निभा रहे हैं ! राज धीमान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा डॉक्टर राज धीमान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार महिलाओं की सच्ची हितैषी है 

राज्य महिला आयोग कार्यालय शिमला में बतौर राज्य महिला आयोग की सदस्य ज्वाइनिंग करने के बाद डॉक्टर राज धीमान अपने गृह जिला हमीरपुर नादौन पहुंची जहां सैकड़ों ग्रामीणों ब इनके समर्थकों ने डॉक्टर राज धीमान का भव्य स्वागत किया ब राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किए जाने पर डॉक्टर राज धीमान को शुभकामनाएं दी हैं

कविलेगोर है कि नवनियुक्त राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर राज धीमान खुद पेशे से डॉक्टर हैं इनके पति डॉक्टर चांद किशोर धीमान भी डॉक्टर हैं जोकि एस एम ओ सेवानिवृत हुए हैं ब इनका बेटा सूरज धीमान भी सरकारी डॉक्टर हैं इनकी बेटी प्रतिभा सिंह एन आई टी हमीरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवारत हैं

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता