बधानी पाठशाला में हुआ सात दिवसीय एन एस एस शिविर का शुभारंभ

 बधानी पाठशाला में हुआ सात दिवसीय एन एस एस शिविर का शुभारंभ



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ ।शिविर में इसी विद्यालय से प्रवक्ता वाणिज्य के पद से सेवानिवृत श्री भूपेंद्र कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री केवल कुमार विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान श्री अश्वनी कुमार शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री कमलजीत और महिला  प्रभारी श्रीमती मंजू लता सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को एनएसएस टोपी पहनकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र कुमार जी ने स्वयंसेवीयो को शिविर के लिए शुभकामनाएं दी और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी श्री कमलजीत ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान होने वाली विविध गतिविधियों राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के आयोजन के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि 6.11.2025 से 12 .11 . 2025 तक चलने वाले इस शिविर में 14 लड़के और 11 लड़कियां भाग ले रही है। स्टाफ सचिव श्री रणजीत चौहान प्रवक्ता गणित ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया ।शिविर के उद्घाटन समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता