ग्रामीण बैंक सुलगवान में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना राशि का पीडित परिवार को दिया 2 लाख रूपए का क्लेम।

 ग्रामीण बैंक सुलगवान में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना राशि का पीडित परिवार को दिया 2 लाख रूपए का क्लेम।

भोरंज के मन्वीं गांव के राकेश कुमार की हाई अटैक से मृत्यू होने पर बैक की ओर से दी गई बीमा की क्लेम राशि।

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


उप मंडल भोरंज के हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सुलगवान में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना की 2 लाख रूपए की राशि पीडित परिवार को क्लेम के रूप में दी है।

बैंक प्रबंधक अशोक भारद्वाज ने बताया कि राकेश कुमार पुत्र रूपलाल गांव मन्वीं को 28 अगस्त 2025 को हार्ट अटैक से देहांत हुआ था। बैंक ने सारी औपचारिकताएं पूरी करके मृतक की पत्नी मंजू कुमारी को बैंक शाखा सुलगवान में बुलाकर 2 लाख रूपए की राशि क्लेम के रूप में दी है। उन्होंने कहा कि बैंक लोगों को लगातार बीमा योजनाओं के बारे में जागरूकता कैंपों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य कर रहा है। यही बजह है कि हर खाता धारक बीमा योजनाओं को लाभ लेने लगे है। जिसका लाभ पीडित परिवार को आर्थिक मदद के रूप प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर बैंक सहायक प्रबंधक इंदूबाला व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता