गरीब दास फाउंडेशन ने बेटी के विवाह के लिए दिए 10 हजार रूपये
गरीब दास फाउंडेशन ने बेटी के विवाह के लिए दिए 10 हजार रूपये
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
गरीब दास फाउंडेशन के अध्यक्ष देव राज ने आज 23 नवंबर 2025 को भोरंज गांव में स्वर्गीय रणजीत सिंह की पत्नी सुमन कुमारी के निवास पर जाकर उनकी बेटी के आगामी विवाह के लिए ₹10,000 का आर्थिक सहायता चेक प्रदान किया। इस सहायता से परिवार को विवाह संबन्धित खर्चों में सुविधा होगी। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य रवि कांत और सुमेश कौशल भी मौजूद रहे और उन्होंने परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
चेयरमैन देव राज ने बताया कि फाउंडेशन समाज के जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे परिवारों के सुख-दुख में मदद करता रहेगा। गरीब दास फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। परिवार ने इस सहायता के लिए फाउंडेशन और उसके पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment