सात दिवसीय एन एस एस शिविर का हुआ समापन
सात दिवसीय एन एस एस शिविर का हुआ smapam
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधानी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बड़ी धूमधाम से हुआ। शिविर के समापन समारोह में सीआरपीएफ से सेवा निवृत डिप्टी कमांडेंट श्री चमन लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम अधिकारी कमलजीत ने 7 दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सात दिवसीय विशेष शिविर में लड़कों में कशिश चंदेल काजल हीर और आदित्य ठाकुर ने सात दिवसीय विशेष शिविर के अपने अनुभव सांझा किये ।लड़कों में ध्रुव शर्मा और लड़कियों में काजल हीर को वेस्ट स्वयंसेवी विनय कुमार और श्रेया और विवेक को वेस्ट अनुशासनात्मक स्वयंसेवी चुना गया। मुख्य अतिथि श्री चमन लाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में शिविर के सफल आयोजन पर कार्यक्रम अधिकारी कमलजीत सह प्रभारी श्रीमती मंजूलता तथा समस्त अध्यापकों और स्वयंसेवियो को हार्दिक बधाई दी और सराहना की। अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री केवल कुमार ने स्वयंसेवीयो को समाज का एक अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया। और कठिन परिश्रम करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया ।समारोह के दौरान स्वयंसेवियों ने देशभक्ति पहाड़ी गीत और नाटी सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।समारोह में विद्यालय के स्वयंसेवियो एवं अन्य विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। समापन समारोह के अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।राष्ट्रीय गान के साथ शिविर का समापन हुआ।

Comments
Post a Comment