श्री सत्य साई सेवा समिति भोरंज के द्वारा भव्य समारोह का आयोजन
श्री सत्य साई सेवा समिति भोरंज के द्वारा भव्य समारोह का आयोजन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज दिनांक 23/11/2025 को भगवान श्री सत्य साई बाबा जी के शताब्दी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सत्य साई सेवा समिति भोरंज के द्वारा कार्यक्रम का भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के अंतर्गत आने वाले बाल विकास केंद्रों के नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न नृत्य, गायन, भाषण की प्रस्तुतियां दी, जो कि भगवान बाबा की शिक्षाओं व मानवीय मूल्यों पर आधारित थी।
बाल विकास के कई छात्रों ने भगवान बाबा के सानिध्य में हुए अपने अनुभव भी सबके साथ सांझा किए कि किस प्रकार मुश्किल समय में स्वामी ने उनका उद्धार किया। इस अवसर पर स्थानीय समिति के सदस्यों व बाल विकास के छात्रों ने प्रतिज्ञा ली कि वे सभी भगवान बाबा द्वारा दर्शाए गए सन्मार्ग पर चलेंगे और उनके द्वारा बताए गए "मानव सेवा ही माधव सेवा है" वचन का पालन करेगें।
इस अवसर पर महाविद्यालय भोरंज से आचार्य डॉक्टर आशा विशेष रूप से उपस्थित रही व समलोग, पीड़दता, खतरवार, बस्सी, जख्योल अन्य विभिन्न गांव से साई भक्त उपस्थित रहे । कार्यक्रम के आयोजन कर्ता वीर सिंह ठाकुर,hony. कैप्टन मदन लाल व प्रकाश ठाकुर ने अपनी विशेष भूमिका निभाई ।

Comments
Post a Comment