भुक्कड़ स्कूल में संविधान दिवस पर बच्चों व अध्यापकों ने ली शपथ
भारतीय संविधान देता है हर नागरिक को समानता के जीने का अधिकारः देशराज कमल।
भुक्कड़ स्कूल में संविधान दिवस पर बच्चों व अध्यापकों ने ली शपथ।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा ईएलसी संविधान दिवस प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देशराज कमल ने स्कूली बच्चों व अध्यापकों को संविधान के प्रति शपथ दिलाई तथा संविधान के महत्व से जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देशकमल ने अपने संबोधन में कहा कि यह हर्ष का विषय है कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है कि जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना है। भारतीय संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में इसे तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 60 से अधिक देशों के संविधानों को गहन अध्ययन करके एक ऐसा मार्गदर्शन दस्तावेज तैयार किया है जो समानता, न्याय और सामाजिक सुधार पर आधारित है। इस अवसर संविधान निर्माता डॉ. भीमराब को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता मणी राम शर्मा, मनोज शर्मा, पवन रांगड़ा, डॉ. संजीव कुमार, विनोद कुमार, सुनील दत्त, नीतू वर्मा, त्रिलोक चंद डोगरा, बलवीर, अमर नाथ, पिंकी देवी, सीमा कुमारी, संजीव कुमार, प्रियंका, वरिश्ठ सहायक मोहिंद्र, जेओएआईटी चंद्रकांत व अन्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment