कला एवं खेल मंच, भोरंज द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन
कला एवं खेल मंच, भोरंज द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन
नाल्टी की टीम रही विजेता
दूसरे दिन हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
कला एवं खेल मंच, भोरंज के तत्वावधान में एक रोमांचक दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 10 विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर खेल की भावना को जीवंत किया।
संस्था के महासचिव उपाध्यक्ष कैप्टन राकेश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना और सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों, दर्शकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।
दूसरे दिन टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल के राज्य चेयरमैन डॉक्टर आशीष ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल ढोह और कांगू के बीच हुआ जिसमें ढोह की टीम ने जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला समीरपुर और नाल्टी की टीम में हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में नाल्टी की टीम ने बाजी मारी।
इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नाल्टी और ढो का आमना सामना हुआ। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में नाल्टी की टीम विजेता रही। मुख्यातिथि ने दानों टीमों को मेडल और विजेता ट्रॉफी दी। उसके साथ ही विजेता टीम की 7100 रुपए और उपविजेता टीम को 5100 रूपये दिए।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के सचिव दिनेश संधू संदीप कतना, अध्यक्ष कुलदीप डोगरा,कुलदीप पटियाल, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर, गरीब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देव राज, अभिषेक, बीडीसी सदस्य हिटलर ठाकुर, डीपीई होशियार ठाकुर, राज कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment