चंबोह स्कूल में हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
चंबोह स्कूल में हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
इस शिविर का समापन 06 नवंबर को होगा।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में आज राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ हुआ।
यह शिविर 31 अक्टूबर से 06 नवंबर 2025 तक चलेगा।
शिविर का शुभारंभ ए.एस.आई. फिरोज अख्तर की अध्यक्षता में हुआ।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और समाज में सकारात्मक योगदान के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रण सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 25 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार गुलेरिया (गणित), सुभाष चंद (अंग्रेजी), मनोज कुमार (भौतिक), नसीब खान (वाणिज्य), देवेंद्र सिंह (प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान) तथा नरेश कुमार (लेक्चरर, अर्थशास्त्र) उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी कपिल चौहान (प्रवक्ता) एवं श्रीमती स्मृति भारवाल (भूगोल) ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता तथा सामुदायिक चेतना का विकास करना है।
इस शिविर का समापन 06 नवंबर 2025 को होगा।

Comments
Post a Comment