गुणवत्ता नियंत्रण उप शिक्षा निदशेक हमीरपुर नवीन शर्मा ने भुक्कड़ स्कूल का किया वार्षिक निरीक्षण।

 गुणात्मक शिक्षा के लिए किताबी ज्ञान के साथ हररोज घटित घटनाओं का ज्ञान भी छात्रों के लिए जरूरीः नवीन शर्मा।

गुणवत्ता नियंत्रण उप शिक्षा निदशेक हमीरपुर नवीन शर्मा ने भुक्कड़ स्कूल का किया वार्षिक निरीक्षण।

स्कूल में बच्चों से सवाल-जबाव और से सीधा-संवाद करके जानी शिक्षा की गुणवत्ता।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

उप मंडल भोरंज की कलस्टर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में गुरूवार को गुणवत्ता नियंत्रण उप शिक्षा निदेशक हमीरपुर नवीन शर्मा में वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनका स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कक्षा-कक्ष में जाकर बच्चों में सवाल-जवाब करके सीधे-संवाद किया तथा मेधावी छात्र बनने के लिए कड़ी मेहनत करने की सीख दी। इस दौरान उनके साथ मुख्याध्यापक गौरव शर्मा ने भी बच्चों से सवाल जवाब करके बच्चों के ज्ञान की परख की। निरीक्षण के दौरान टीचर डायरी, छात्र प्रोफाइल, बच्चों की कापियां, समग्र शिक्षा अभियान के अुनदान का रिकार्ड, दैनिक गतिविधियों का रजिस्टर, करियर काउंसलिंग एवं परामर्श का रजिस्टर, स्कूल प्रबंध समिति व स्कूल कलस्टर रजिस्टर व अन्य स्कूल का रिकार्ड देखा जोकि सही पाया गया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों व बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर जोर दे रही है। इसलिए अध्यापक को बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए गुणात्मक शिक्षा के साथ अपने जिला की तमाम जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को हर रोज घटित होने वाली ताजा घटनाओं को पढ़ने व उन्हे याद रखने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में साक्षरता के साथ अन्य गतिविधियों में हिमाचल प्रदेश में अव्वल है। इसे कायम रखने के लिए अध्यापक वर्ग को और बढ़ कर कार्य करना होगा। उन्होंने भुक्कड़ स्कूल परिसर की सफाई व्यवस्था व भवन की सुंदरता की भी सराहना की। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ का भी निरीक्षण किया और कलस्टर प्रणाली के तहत कार्य करने का आहवान किया ताकि बच्चों को गुणात्मक व अच्छी शिक्षा मिल सकें। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह के मुख्य शिक्षक राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य देशराज कमल, प्रवक्ता मणी राम शर्मा, मनोज शर्मा, चमल लाल, वीना वर्मा, पवन रागड़ा, संजीव कुमार, विनोद कुमार, नीतू वर्मा, अमर नाथ, त्रिलोक चंद डोगरा, सीमा कुमारी, पिंकी देवी, प्रियंका, सहायक अधीक्षक मोहिंद्र, जेओआईटी चंद्रकांत व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता