ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भोरंज स्कूल के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में हुआ रक्तदान शिविर। 47 यूनिट रक्त हुआ एकत्र - Him View

ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भोरंज स्कूल के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में हुआ रक्तदान शिविर। 47 यूनिट रक्त हुआ एकत्र।





Him View 13 April 2023 

उपमण्डल भोरंज के तहत ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भोरंज स्कूल के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें एसडीएम भोरंज संजय कुमार ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने रक्तदान किया और रक्त दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उंन्होने भोरंज स्कूल के विज्ञान विभाग के छात्रों को रक्तदान के महत्व को बताया और कहा कि रक्तदान करने से किसी की जान बच सकती है। रक्तदान महादान है। इस मौके पर बीएमओ भोरंज डॉ ललित कालिया ने भी रक्तदान के महत्व बताए व लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर 47 यूनिट रक्त एकत्र किया।

हमीरपुर ब्लड डोनर्स ने इस रक्तदान शिविर में सहयोग दिया।

इस मौके पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान सुदेश कुमार, किशोर चन्द आज़ाद, देवेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश संधू,अखिलेश रंगड़ा, आकाश, रंजीत कश्मीर सिंह, कै. राकेश ठाकुर इत्यादि ने भी रक्तदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता