भ्याड़ स्कूल में पढ़े हुए विद्यार्थियों ने स्कूल में बांटे कॉपी और पेन - Him View
भ्याड़ स्कूल में पढ़े हुए विद्यार्थियों ने स्कूल में बांटे कॉपी और पेन
Him View 01 April 2023
आज माध्यमिक विद्यालय भ्याड़ में विद्यालय मुख्याध्यापक श्री सरूप चंद जी व अन्य अध्यापक गण की गरिमामयी उपस्थिति में वार्षिक परीक्षा में प्रथम कक्षा से 8वीं कक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों व उनकी माताओं का भी सम्मान किया गया। यह प्रोत्साहन इसी पाठशाला से पढ़े हुए विद्यार्थियों भ्याड़ गाँव से संबंधित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित प्रमाण पत्र व कैश राशि जो उनको आगामी वर्ष में पढ़ायी की सामग्री के लिए वितरित की गयी। अन्य सभी विद्यालय के छात्र व छात्राओं को भी कापी पेन से पुरस्कृत किया गया।
इस प्रकार के पुरष्कार छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हैं तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करते हैं। जिस प्रकार विद्यालय में शिक्षक का स्थान है उसी प्रकार परिवार में माता ही बच्चे की प्रथम शिक्षक है, अत: विद्यार्थियों की माताओं के सम्मान एवं बच्चों के प्रोत्साहन के लिए यह पुरुष्कार निश्चित ही प्रेरणास्रोत रहेगा । इस आयोजन में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment