विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बांटे फल - Him View
विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बांटे फल
Him View 06 April 2023
हमीरपुर : सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर जिला के कांग्रेसियों ने राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर में जाकर मरीजों को फल बांटे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव रजत राणा, युवा कांग्रेस सुजानपुर के कार्यकारी अध्यक्ष मोहित ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित शास्री, पंकुठाकुर व सिद्धार्थ ठाकुर आदि युवा कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित करने के साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इन कांग्रेसियों ने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा से उन्हें हमेशा समाज के प्रति अनुकरणीय एवं बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा जन-जन की सेवा के लिए उन्हीं से प्रोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने विधायक राजेंद्र राणा की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा में यूं ही समर्पण भाव से लगे रहें।

Comments
Post a Comment