भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने भोरंज में निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन - Him View
भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने भोरंज में निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
Him View 3 April 2023
आज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को बस्सी विश्रामगृह से उप प्रभागीय न्यायधीश के ऑफिस तक भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोरंज द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें उप प्रभागीय न्यायधीश भोरंज के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, व माननीय रक्षामंत्री (भारत सरकार) को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विभिन्न मांगों को रखा गया।
1 नि:शक्ता पेंशन
2 वीर नारी पेंशन 30% से 50% तक
3 सैन्य सेवा वेतन (military service pension)
4 'X' ग्रुप वेतन 3600 से 6200
5 फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.81 तक, इसके अतिरिक्त और कई मांगे रखी गई।
इस रैली का नेतृत्व मुख्यत: भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोरंज के जनरल सेक्रेटरी ऑनरी कैप्टन बलदेव सिंह, समिति के ज्वाइंट सेक्रेटरी कैप्टन मदन लाल, कैशियर सूबेदार पवन कुमार, कार्यकारी अधिकारी ऑनरी कैप्टन कुलतार सिंह वर्मा, समिति के वरिष्ठ संपर्क अधिकारी ऑनरी कैप्टन हिटलर ठाकुर, कनिष्ठ संपर्क अधिकारी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह ,समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार प्रेम सिंह, भोरंज ब्लॉक समिति चेयरमैन ऑनरी कैप्टन राजेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी नायब सूबेदार मिलापचंद व भगवान दास के साथ कई अन्य भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोरंज के सदस्यों द्वारा किया गया, इस रैली में लगभग 300 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने भाग लिया। जिसमें लगभग 80 से अधिक वीर नारियां भी उपस्थित रहीं।


Comments
Post a Comment