विद्युत विभाग वर्क आर्डर कर्मचारीयों की हुई बैठक - Him View
विद्युत विभाग वर्क आर्डर कर्मचारीयों की हुई बैठक
Him View - 04-09-2023
3 सितंबर रविवार को विद्युत विभाग वर्क आर्डर कर्मचारीयों द्वारा ऑनलाइन मीटिंग की गई इस मीटिंग में हिमाचल के विभिन्न जिलों के कर्मचारीयों ने भाग लिया यूनियन के प्रधान पंकज कुमार ने बताया की यह मीटिंग कुल्लू में रखी गई थी मगर रोड बंद होने के कारण इस मीटिंग को ऑनलाइन ही करवाया गया इस मीटिंग में यूनियन के सभी पदाधिकारी शामिल रहे दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, कमलेश कुमार, रूप सिंह, नीतीश कुमार, ठाकुर मनीष शर्मा, इत्यादि यह मीटिंग ऑर्गेनाइजर सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता में की गई।
इस मीटिंग में बहुत सारे मुद्दों पर बात की गई उसमें से सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि बहुत से कर्मचारीयों की मासिक वेतन जो है वह चार-पांच महीना से रुका हुआ है और यूनियन के प्रधान पंकज कुमार का कहना है कि हमारे कर्मचारी भाई इस भारी त्रासदी में भी अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है अभी तक कुछ कर्मचारीयों का वेतन तीन-चार महीना से नहीं दिया गया है प्रधान का कहना है कि अब कर्मचारीयों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम अपनी कर्मचारीयों की बात इंडिक के अध्यक्ष के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे, बहुत जल्दी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु जी से मुलाकात की जाएगी और कर्मचारीयों के हकों के लिए आवाज उठाई जाएगी और पंकज कुमार ने कहा है कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी यूनियन को मजबूत करना है जिसे हम अपने हकों के लिए आवाज उठा सकें


Comments
Post a Comment