मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Him View

 मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन 


Him View - 14-09-2023 

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत गांव मनवी के बूथ नंबर 77 के हर घर से मिट्टी एकत्रित की गई इसी क्रम में गांव मनवी के अमर शहीद श्री कांशीनाथ सुपुत्र श्री सुदर्शन जो की आर्मी सप्लाई कोर में सिपाही के पद पर कार्यरत थे और सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में गोली लगने से शाहिद हो गए थे उनके घर से भी मिट्टी एकत्रित की गई।अमर शहीद श्री कांशीनाथ की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी ने बताया कि उनके पति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सन 1965 में सैन्य सेवा मेडल एवं रक्षा मेडल से भी नवाजा गया था। इस मौके पर श्रीमती कमला देवी, श्री प्यारेलाल शर्मा, भाजपा भोरंज मंडल की सचिव एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती रमन वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री शिवदत्त शर्मा, पवन कुमार शर्मा तथा उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता