उप मंडल भोरंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आंतक - Him View

 उप मंडल भोरंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आंतक।


Him View - Bhoranj 13-09-2023

 हिमाचल जिला हमीरपुर उपमण्डल भोरंज के अंतरगर्त ग्राम पंचायत धिरड़ के अन्तर्गत पड़ने बाले प्राथमिक पाठशाला नगरोटा गजियां व राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा ग़ाज़ीयां के दो विद्यार्थियों को आवारा कुतों के काटने से घायल कर दिया है। राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां की कार्यवाहक मुख्याध्यापक मीनाक्षी शर्मा ने जनकारी देते हुए बताया कि विवेक कुमार जो चौथी कक्षा में पढ़ता है व मानवी शर्मा सातवीं कक्षा में पढ़ती है प्रतिदिन कि तरह स्कुल आ रहे थे। जैसे ही स्कूल के गेट के पास पहुंचे आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें काट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों व अध्यपकों के सहयोग से उन्हें भोरंज अस्तापल ले जाया गया। वंहा पर उनका उपचार चला हुआ है। जाहू से प्रधान अनुराधा शर्मा, रोशन‌ लाल शर्मा ने बताया कि जाहू बजार में आवारा कुत्तों ने आंतक मचाया हुआ है । पहले भी यहां गर्मिणो के मवेशियों को निशाना बना चुके हैं।उधर नगरोटा बगवां बार्ड पंच सुरेश शर्मा उर्फ पोडी, मोहिन्द्र शर्मा, पपी कुमार,धनी राम धीमान, नबल किशोर, जनक राज शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रधान सुरेन्द्र कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत प्रधान पलपल जोगिन्द्र सिंह राणा ने बताया कि आवारा कुतों ने नाक में दम कर के रखा है इससे पूर्व भी आवारा कुते लावारिस पशुओं व पालतू पशुओं को भी शिकार बना रहे थे लेकिन बच्चों को काटने से लोगों को आवारा कुत्तों से खतरा बना हुआ है। उंन्होने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र उन्हें आवारा कुतों निजात दिलवाई जाए।उधर प्रशासन का कहना है कि पंचायतों को निर्देश दे दिए हैं कि जहां भी भोरंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आंतक है उन को पकड़ने की व्यवस्था करे और नजदीकी पशू चिकित्सालय में ले जाऐं।पशू चिकित्सक अधिकारी इस मसले पर पंचायतों की पूरी मदद करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता