भोरंज के कश्मीर सिंह होंगे धर्मशाला के नए मंडलीय योजना अधिकारी
भोरंज के कश्मीर सिंह होंगे धर्मशाला के नए मंडलीय योजना अधिकारी
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshहिमाचल प्रदेश सरकार के नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा कश्मीर सिंह को योजना अधिकारी (प्लानिंग ऑफिसर) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें धर्मशाला में नए पद पर तैनात किया गया है।
कश्मीर सिंह मूल रूप से हमीरपुर जिले के भोरंज ब्लॉक के गाँव हयोड के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में शिमला में जूनियर इंजीनियर के पद पर विभाग में अपनी सेवाएँ शुरू कीं। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं, जिनमें 2013 में बिलासपुर, 2017 में हमीरपुर और 2023 में पुनः शिमला में सेवारत रहे।
विभाग में लगभग 14 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान कश्मीर सिंह ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कुशल योजनाओं के लिए विशेष पहचान बनाई है। उनकी इस पदोन्नति को उनके गृह जिले हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों द्वारा खुशी के साथ सराहा जा रहा है।
यह ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज के सक्रिय सदस्य है।
नए पद पर उनके कार्यभार संभालने से धर्मशाला शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Comments
Post a Comment