स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में गुणात्मक शिक्षा और चिट्टा अभियान को सफल बनाने का निर्णय

 सरकारी स्कूलों के विकास और उत्थान के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का सहयोग जरूरीः देशराज कमल।

स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में गुणात्मक शिक्षा और चिट्टा अभियान को सफल बनाने का निर्णय।

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष रंजना देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।



इस बैठक में सर्वप्रथम बच्चों के लिए चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया तथा बच्चों पर घरों में विशेष ध्यान रखने का अभिभावकों से आहवान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देशराज कमल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों के विकास और उत्थान के लिए स्कूल प्रबंधन समितियों का अहम भूमिका रहती है। इसलिए बैठक में भाग लेने के सभी सदस्यों व अभिभावकों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन समिति को स्कूल के विकास और उत्थान के लिए जिम्मेवार दी है। उन्होंने कहा कि भुक्कड़ स्कूल में अनुभवाी अध्यापकों के सहयोग से बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर वार्षिक परीक्षा का तैयारी करवाने में अध्यापक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को गांवों में कार्य करना होगा। 



इससे स्वस्थ्य और नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा। इस दौरान स्कूल की वार्षिक अनुदान को खर्च करने पर विचार-विमर्श किया गया तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अपनी अनुमति प्रदान की। स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण की भी सराहना की। बैठक में अर्थशास्त्र प्रवक्ता पवन रांगड़ा, टीजीटी त्रिलोक चंद डोगरा, सीमा कुमारी, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, वोकेशनल टीचर प्रियंका, क्लस्टर अध्यक्ष रेखा रानी, रूमा देवी, मोनिका देवी, मीना कुमारी, पूजा रानी, चंपा देवी, मनीषा देवी, दीपमाला व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता