राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भुक्कड़ मेें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे स्कूल के मेधावी छात्र।
शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और नैतिक संस्कारों का विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्वः डॉ. मोही राम चौहान।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भुक्कड़ मेें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे स्कूल के मेधावी छात्र।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्कूली छात्रों ने नशे के साथ हिमाचली संस्कृति से लोगों को किया जागरूक।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिससे में बच्चों के अभिभावकों, ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन व क्लस्टर के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. मोही राम चौहान उप शिक्षा निदेशक स्कूल शिक्षा उच्चतर हमीरपुर ने स्कूल परिसर के सरस्वती मंदिर में द्वीप प्रज्जवलित व सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने मुख्यातिथि को शॉल, हिमाचली टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह संज्ञानात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला । स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंबयाली गीत आओ न जाओ शिवा मेरे संजा री वेला, पाणी री टंकी रे भाई रामा,,,,,,,,,, मैं तां जाइ आणा हमीरपुरा रे बजारा, वैद्या देख मेरीया नाड़िया... पहाड़ी गीत व माही मेरा नित शराबी पंजाबी गीत गाकर खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि डॉ. मोही राम चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हमीरपुर जिला में भोरंज विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। यहां विधायक सुरेश कुमार के मार्गदर्शन पर शुरू की गई नीट, एनडीए व जेईई मेन की परीक्षा की तैयारी बच्चों के लाभकारी साबित हांे रही है। इसके लिए अध्यापक व अभिभावक का सहयोग सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन की सफलता के लिए शिक्षा के साथ.साथ अनुशासन, मेहनत व नैतिक मूल्यों को विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिलें, इसके लिए सरकार व शिक्षा विभाग मिलकर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों से आहवान किया कि बढ़ती नशे की समस्या से बचने के लिए जागरूक हो कर कार्य करें क्योकि विदयार्थी के विफलता को सफलता में बदलने के लिए अभिभावक के साथ अध्यापक की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक कार्योें की सराहना की तथा पुरस्कार पाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। कार्यक्रम में स्कूल के विकास के लिए सेवानिवृत सेवादारन सरिता देवी ने 10 हजार रूपए दान स्वरूप दिए। कार्यक्रम में उप निदेशक कार्यालय हमीरपुर के ग्रेड वन अधीक्षक राजेश भाटिया, सेवानिवृत उप शिक्षा अधिकारी नानक चंद चौहान, जिला उप शिक्षा अधिकारी डॉ. ओंकार सिंह भाटिया, प्रधानाचार्य सुभाष कपिल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रंजना देवी, रेखा रानी, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य कक्कड़ पवन कुमार, प्रधानाचार्य भरेड़ी डॉ. राजगीर, अमरोह राजेंद्र चौहान, मुख्याध्यापिका सुनीता शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग भोरंज आशीष देव विद्युत उप मंडल भरेड़ी के सहायक अभियंता संजय कुमार व अन्य उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment