खतरवाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी छात्र
खतरवाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी छात्र
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
जाहू, 1 दिसंबर : राजकीय उच्च पाठशाला खतरवाड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कडोहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
इस अवसर स्कूल मुख्याध्यापक नंदलाल चांगरा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतुल कडोहता ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही अच्छे और बुरे का ज्ञान होता है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के सरंचनात्मक ढांचे को मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रही है। सरकारी स्कूलों में प्रत्येक बच्चे को गुणात्मक शिक्षा मिले इसके लिए जोर दिया जा रहा है। इसके लिए भोरंज और खरवाड स्कूल में सीबीएसई बनाया गया है। इसी तरह क्लस्टर प्रणाली को शुरू करके शिक्षा में नया बदलाव लाया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक सुरेश कुमार भी लगातार शिक्षा के सुधार लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से आज भोरंज के करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य जारी है।
उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि खतरवाड स्कूल की मांगों व समस्याओं को विधायक सुरेश कुमार से समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्रों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा हिमाचली, पंजाबी गीतों में माध्यम से खूब मनोरंजन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक नंद लाल चांगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्र म में पंचायत प्रधान एकता देवी, उपप्रधान पवन कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार, मनोह स्कूल प्रधानाचार्य ओम प्रकाश, दिलीप सिंह अमर सिंह सूबेदार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment