राजकीय प्राथमिक पाठशाला जौह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

 राजकीय प्राथमिक पाठशाला जौह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला जौह में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप-निदेशक शिक्षा सुदेश ठाकुर रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में  ठाकुर ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


 

इस अवसर पर भरेड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर, चंबोह स्कूल के प्रधानाचार्य रण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ डीपीई होशियार ठाकुर, राज कुमार भी उपस्थिति रहे।उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापक व राजकीय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।



समारोह के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर स्कूल के अध्यापक शशि, प्रणेश, रेखा, ममता, अनीशा, संतोषी, मनीषा, सावित्री, रुचि, एस एम सी अध्यक्ष संजू, सेना व अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता