14 दिसंबर को भोरंज में होगा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन - कैप्टन राकेश

 14 दिसंबर को भोरंज में होगा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन - कैप्टन राकेश



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


 कला एवं खेल मंच, भोरंज की ओर से समाजसेवी कार्यों के तहत जनसामान्य को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) राकेश ने आज यहाँ मीडिया को दी।



उन्होंने बताया कि यह शिविर 14 दिसंबर, दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक सन स्काई होटल, बस्सी (भोरंज) में लगाया जाएगा। इस शिविर का आयोजन ईडन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से किया जा रहा है।

इस निःशुल्क शिविर में आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जिनमें सामान्य शारीरिक जांच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जाँच तथा हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक्स, सहित अन्य विशेषज्ञताओं से संबंधित परामर्श शामिल होंगे।

कैप्टन राकेश ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपनी निःशुल्क जाँच करवाने का आह्वान किया। साथ ही, इस उपयोगी पहल के लिए ईडन हॉस्पिटल, चंडीगढ़ के प्रबंधन तथा चिकित्सक दल का आभार भी व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता