तरकवाड़ी में पोलियो टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

 तरकवाड़ी में पोलियो टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन; 206 बच्चों को पिलाई गई दवा


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला (G.P.S)  तरकवाड़ी में टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुल 206 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।



इस कार्यक्रम का नेतृत्व नीरज ठाकुर द्वारा किया गया। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की एक समर्पित टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।



अभियान को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा:अंजना कुमारी, सुषमा देवी, सुमना देवी,शकुंतला देवी, प्रमिला।

 नीरज ठाकुर ने बताया कि शेष बच्चों को भी जल्द ही इस सुरक्षा चक्र में शामिल किया जाएगा ताकि क्षेत्र को पूरी तरह पोलियो मुक्त रखा जा सके

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता