टांडा मेडिकल कॉलेज में पीजी करेगा नगरोटा गजियां का हिमांशु सोनी
टांडा मेडिकल कॉलेज में पीजी करेगा नगरोटा गजियां का हिमांशु सोनी
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshभोरंज । पीजी मेडिकल काउंसिलिंग के दूसरे राउंड में नगरोटा गजियां गांव के होनहार चिकित्सक हिमांशु सोनी को एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) पाठ्यक्रम में अस्थायी रूप से सीट आवंटित की गई है। यह सीट उन्हें डा. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में मिली है।
ऑर्थोपेडिक्स जैसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित विषय में चयन को उनकी शैक्षणिक क्षमता और समर्पण का प्रमाण माना ज़ा रहा है। हिमांशु सोनी के पिता राजीव सोनी पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता अनुपम सोनी गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और हिमांशु को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।परिवारजनों का कहना है कि यह उपलब्धि हिमांशु की वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।


Comments
Post a Comment