चंबोह स्कूल में प्रतिभागियों का पहुंचने पर हुआ स्वागत
चंबोह स्कूल में प्रतिभागियों का पहुंचने पर हुआ स्वागत
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshभारत स्काउट एवं गाइड्स जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह के 3 स्काउटस और 2 गाइडस् का दल 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद आज लखनऊ उत्तर प्रदेश से सकुशल वापिस लोट आया | 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक हुआ। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया तथा समापन समारोह की शोभा भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी ने बढ़ाई | इस समारोह के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर उपस्थित रहे| हमीरपुर के विभिन्न विद्यालयों से आए 20 स्काउट और 17 गाइड्स ने इस जंबूरी में सक्रिय रूप से भाग लिया |इन्होंने विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया जैसे पाईनिरिंग, रंगोली , सस्टेनेबल डेवलपमेंट ग्लोबल विलेज, नृत्य प्रदर्शन, परेड,स्किल ओ रामा , लोक परिधान फैशन शो, राज्य प्रदर्शनी , शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी आदि। प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने प्रतिभागियों को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया और ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों का आह्वान किया।।जिला संगठन आयुक्त श्री नरेंद्र गुलरिया जी ने प्रतिभागियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि स्काउटिंग युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी मंच प्रदान करता है तथा इससे उनकी क्षमता और कौशल निखरता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है | चंबोह स्कूल की संजना ठाकुर, कावेरी , राघव वाल मुकुंद ,मोहित और अंकुश ने राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लिया।।इस मौके पर पाठशाला के अध्यापकों देवेंद्र ठाकुर अजय कुमार, अजितेंद्र ,मनोज, स्मृति आदि ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों पर हमें गर्व है।

Comments
Post a Comment