हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष चुनीं भोरंज की सुमन ठाकुर

 हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष चुनीं भोरंज की सुमन ठाकुर 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

गत दिवस हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन ट्रस्ट हरिद्वार उत्तराखंड के चुनाव हिमाचल प्रांत के लिए जाहु में संपन्न हुए जिसमें भोरंज की समाजसेवी सुमन ठाकुर को निर्विरोध फाउंडेशन की प्रदेशअध्यक्ष चुना गया कबीलेगोर है

 सुमन ठाकुर उपमंडल भोरंज के सुधरियांण कस्बे से संबंध रखती हैं ब पिछले लंबे समय से सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा क्षेत्र में अपनी खासी पहचान बनाए हुए है 

 निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुमन ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन ट्रस्ट फाउंडेशन जोकि राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत है ब फाउंडेशन का मुख्य कार्यालय हरिद्वार उत्तराखंड में स्थित है यह फाउंडेशन असहाय लोगों को रोजगार देने ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा गरीब बेटियों की शादियों व पढ़ाई के लिए अनुदान राशि देने का कार्य करती है अत अब यह फाउंडेशन अब हिमाचल प्रदेश में भी ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी 

सुमन ठाकुर के पिछले कुछ सालों से उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए रविवार को उत्तराखंड से हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए चुनावों में उन्हें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है 

 कबीलेगोर है कि सुमन ठाकुर ने नैशनल रूरल लाइवहुड मिशन भारत सरकार में भी अपनी एक अच्छी पहचान बनाई हुई है ।

उनके पास अभी तक प्रदेश के लगभग 50 स्वयं सहायता समूह हैं जिनमें वह समूह की महिलाओं से घर की हल्दी ,बेसन ,आचार ,घी ,सिलाई , बुनाई ,LED बल्ब बनाने का कार्य करवाती हैं ताकि महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके इसके साथ सुमन ठाकुर प्रदेश स्तर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों सिरमौर कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला मंडी कुल्लू चंबा किन्नौर ऊना इत्यादि जिलों में ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता माहवारी विषय पर ग्राम पंचायतों में अपनी सहयोगी टीम की महिलाओं के साथ किशोरियों ब महिलाओं को जागरूकता शिविरों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य भी करती हैं ताकि महिलाएं शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रह सकें 

सुमन ठाकुर ने बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से जल्द ही प्रदेश स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें शारीरिक तौर पर अपंग लोगों को कृत्रिम उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे 

सुमन ठाकुर ने बताया कि बीते वर्ष 2025 में हमारी फाउंडेशन के पास गरीब लड़कियों की शादी के खर्च के लिए जिन लड़कियों के माता पिता नहीं थे या जो अति निर्धन परिवार से संबंध रखती थीं इन ऐसी लड़कियों की शादी के खर्च के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से अभी तक 25 गरीब लड़कियों की शादी के लिए हमारी फाउंडेशन आर्थिक सहायता भी प्रदान कर चुकी है 

 सुमन ठाकुर ने बताया कि कोई भी मिशन बिना सहभागिता से सफल नहीं होता अत: उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से भी आह्वान किया कि ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करें इस मौके पर सुमन ठाकुर ने फाउंडेशन का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश भर से आई सैकड़ों महिलाओं सहित फाउंडेशन का आभार प्रकट किया है उपमंडल भोरंज के जाहू में सम्पन्न हुए चुनावों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता