राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग श्री कमल किशोर भारती व विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के मुख्याध्यापक राजेश शर्मा ने बच्चों की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी ।अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।



Comments
Post a Comment