चंबोह स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, विद्यालय के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर ।।

 भोरंज के चंबोह स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, विद्यालय के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर ।।

विधायक सुरेश कुमार ने विद्यालय प्रिंसीपल के साथ वंशिका को दी बधाई,


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है कि विद्यालय की छात्रा वंशिका ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्री आर.डी. (रिपब्लिक डे) कैंप में चयन प्राप्त किया तथा आगे बढ़ते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड के लिए चयनित हुई । वंशिका की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। वंशिका वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह में कला संकाय में प्लस टू की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ एनएसएस गतिविधियों में उसकी सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया। 




विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने वंशिका की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वंशिका न केवल सह-शैक्षणिक गतिविधियों में आगे है, बल्कि पढ़ाई में भी एक होनहार छात्रा है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस ऑफिसर कपिल चौहान और प्रोग्राम ऑफिसर स्मृति भलवाल की भी विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासनात्मक प्रशिक्षण और प्रेरणादायक नेतृत्व ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने विद्यालय के समस्त अध्यापक साथियों को भी बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे। ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता