भोरंज से नायब तहसीलदार सुरेंदर कुमार 38 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत हुए सेवानिवृत - Him View

 भोरंज से नायब तहसीलदार सुरेंदर कुमार 38 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत हुए सेवानिवृत



Him View 31 March 2023

उपमण्डल भोरंज के तहसील कार्यलय भोरंज से नायब तहसीलदार सुरेंदर कुमार अपने सेवा काल के 38 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत हो गए। राजस्व विभाग ने तहसील कार्यलय से उन्हें विदाई दी है। जानकारी के अनुसार उनका जन्म 03/03/1965 गाँव चुहाण डा० भोटा त बडसर जिला हमीरपुर में हुआ। इनकी प्रथम नियुक्ति बतौर पटवारी सितम्बर 1985 पटवार वृत्त महारैल अपनी पैतृक तहसील में हुई। इस दौरान इन्होंने स्नातक की शिक्षा भी प्राप्त की तथा 30 वर्ष तक बतौर पटवारी की सेवाए विभिन्न पटवार वृतो में दी। इनकी प्रथम पदोन्नति मई 2015 में बतौर क्षेत्रीय कानूनगो वृत्त कांगू तहसील नादौन में हुई। इनकी द्वितीय पदोन्नति बतौर नायब तहसीलदार अगस्त 2020 में उप तहसील रिवालसर जिला मंडी में हुई तथा मार्च 2021 तक अपनी सेवाए दी।इसके बाद इनका स्थानातरण तहसील कार्यालय भोरंज में मार्च 2021 में हुआ यंहा वे अपनी अविस्मरणीय यादें देकर सेवानिवृत हो रहे है। तहसीलदार राहुल शर्मा ने कहा कि उनकी सेवा निवृति से इस विभाग को भारी कमी खलेगी और राजस्व विभाग की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी व उनकी दीघायु की कामना की।

इस मौके पर सुनील कुमार सयुंक्त प्रधान पटवारी कानूनगो संघ, परुषोतम लाल, तृप्ता देवी, वरेन्द्र कुमार, ओंकार चन्द, अरुण कुमार, विवेक राणा, सपना कुमार, अजय कुमार, रिखी राम, जोगिंदर कुमार, आश्वनी कुमार, आश्वनी कुमार, धर्म चन्द, प्रेम चन्द व ज्ञान चन्द और अन्य कर्मचारियों ने इन्हें विदाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता