संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार - Him View
संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार
Him View 31 March 2023
Report - Dinesh Sandhu
उपमण्डल भोरंज के तहत संजय कुमार ने बतौर एसडीएम भोरंज का कार्यभार संभाल लिया है। वह पहले भी भोरंज में बतौर तहसीलदार मई 2013 से अक्टूबर 2016 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उसके बाद यह अक्टूबर 2016 में स्थानांतरित होकर मंडी गए व DRO के रूप में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने 2017 में बतौर एसडीएम सुलह में कार्यभार संभाला। सुलह में बतौर एसडीएम सेवाएं देने के बाद 2019 से 22 तक मंडी में बतौर एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी। 2022 में मंडी से स्थानांतरित होकर सोलन में एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी।
शुक्रवार को उन्होंने बतौर एसडीएम भोरंज का कार्यभार संभाला। मीडिया से बातचीत करते हुए इन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उंन्होने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की और बताया कि आम लोगों तक विकास कार्यों को पंहुचाया जाएगा। वे पहले भी तहसीलदार पद पर भोरंज में रहे हैं भोरंज की समस्याओं व अन्य दिक्कतों से रूबरू हैं।

Comments
Post a Comment