जय भीम युवा मंडल समिति बटराण द्वारा ग्राम पंचायत बटराण में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" का किया गया आयोजन - Him View

जय भीम युवा मंडल समिति बटराण द्वारा ग्राम पंचायत बटराण में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" का किया गया आयोजन 




Him View 24 March 2023

 आज दिनांक 24 मार्च 2023 को "खेल एवं युवा विभाग हमीरपुर" के सौजन्य से जय भीम युवा मंडल समिति बटराण द्वारा ग्राम पंचायत बटराण में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 'हेल्थ वैलनेस सेंटर बटराण' से कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर 'दीपिका सोनी'जी विशेष रूप से मुख्य अतिथि रही। उनके साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेल हेल्थ वर्कर 'चंद्रशेखर'जी साथ में आशा वर्कर वीना कुमारी जी तथा ग्राम पंचायत बटराण के उपप्रधान सुशील कुमार जी मौजूद रहे। सर्वप्रथम जय भीम युवा मंडल समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यअतिथि जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया उसके बाद मुख्यअतिथि 'दीपिका सोनी' जी ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को एड्स और टीवी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में नादौन ब्लॉक में एड्स जैसी गंभीर बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, नादौन ब्लॉक एड्स जैसी महामारी में टॉप टेन में है और हमें इस महामारी को खत्म करना है जिसके लिए हमें एड्स जागरूकता जैसे अभियानों को बढ़ावा देना पड़ेगा जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो जिससे इस बीमारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए युवा एवं खेल कार्यालय हमीरपुर से आए DYSSO श्री विवेक वर्मा जी ने एड्स जैसी महामारी की रोकथाम के लिए वहां पर उपस्थित लोगों के बीज अपने वक्तव्य रखे। उन्होंने वहां पर मौजूद सभी युवाओं के साथ एड्स महामारी के ऊपर चर्चा-परिचर्चा की और इस महामारी को बढ़ने से कैसे रोका जा सकता है उसके बारे में लोगों को जागरुक किया। जय भीम युवा मंडल पूर्वप्रधान सनी कुमार ने "टीवी और एड्स" जैसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया और उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि वह अपने रिश्तेदारों को भी इन बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे और उसके लिए अपने-अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाएंगे जिससे इन बीमारियों पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। एड्स जागरूकता कार्यक्रम में जय भीम युवा मंडल समिति के सभी कार्यकर्ता, सावित्रीबाई फुले महिला मंडल के सदस्यों के साथ सभी गांववासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वहां पर उपस्थित सभी लोगों को जलपान भी करवाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता