सीटू ने किया बस्सी बाजार में विरोध प्रदर्शन। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Him View
सीटू ने किया बस्सी बाजार में विरोध प्रदर्शन। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Him View
आज दिनांक 16 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन सीटू संबंधित भोरंज ब्लॉक इकाई हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने अपनी मांगों को लेकर बस्सी बाजार के अंदर रोष प्रदर्शन किया यह विरोध प्रदर्शन बस्सी बाजार चौक से शुरू हुआ और बाजार में रैली से शुरू होते एस डी एम कार्यलय में जनसभा में तब्दील हो गया। इसके बाद एस डी एम महोदय के जरिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गौरतलब है कि चुनावों से पहले कल्याण बोर्ड को चुनाव आचार संहिता के आधार पर बंद किया था और मौजूदा नई सरकार का गठन होने के बाद कल्याण बोर्ड से मिलने वाली मजदूरों की सुविधाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल्याण बोर्ड को चिट्ठी जारी कर मजदूरों को मिलने वाले लाभ वजीफा, शादी ,प्रसूति सुविधा, पेंशन सुविधा व अन्य कई प्रकार के लाभों से वंचित कर दिया दूसरी तरफ मजदूरों को पंजीकरण और नवीनीकरण करने के लिए नियोक्ता से बोर्ड को जारी करने का फरमान इस चिट्टी के माध्यम से करा गया जिसके चलते कोई भी लाभ निर्माण मजदूर हासिल नहीं कर पा रहे हैं ना ही मजदूरों का पंजीकरण व नवीनीकरण कल्याण बोर्ड द्वारा हो रहा है जिससे निर्माण मजदूरों में व्यापक रोष है और इसी रोष के चलते निर्माण मजदूरों ने बस्सी बाजार के अंदर इन समस्याओं को लेकर हल्ला बोला और प्रदेश सरकार को चेताया है की कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं को तुरंत बहाल किया जाए नहीं तो आगामी 27 मार्च 2023 को जिला हमीरपुर मुख्यालय में पूरे जिला भर के मजदूरों की लामबंदी करके एक बहुत बड़ा आंदोलन इस प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जाएगा दूसरी तरफ मनरेगा को भी कल्याण बोर्ड से बाहर कर दिया है जिसके चलते अधिकतर महिला मजदूर जो मनरेगा में काम करती हैं वह इन लाभों से वंचित हो जाएंगे इन तमाम मांगों को लेकर भोरंज एस डी एम के द्वारा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा है इस आज के इस प्रदर्शन को सीटू के अखिल भारतीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर सीटू के जिला के साथी प्रताप राणा निर्माण मजदूरों के महासचिव रंजन शर्मा, निर्माण मजदूरों के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ,निर्माण मजदूरों के भोरंज के ब्लॉक अध्यक्ष व सचिव उत्तम व सुषमा ने संबोधित किया इस प्रदर्शन में 500 लोगों ने अपनी हिस्सेदारी बिझड ब्लॉक से गांव गांव के लोगों ने करी।


Comments
Post a Comment