विधायक सुरेश कुमार ने किया होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ - Him View
विधायक सुरेश कुमार ने किया होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत, राजीव थापा और लोक कलाकारों ने बांधा समां
Him View 07 March 2023
हमीरपुर 07 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2023 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परंपरा के अनुसार उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
होली उत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत और जाने-माने गायक राजीव थापा के नाम रही।
इनके अलावा मनोज कुमार, एसी भारद्वाज, अमित मित्तू, अशोक कुमार और रमेश रांगड़ा
सहित हिमाचल प्रदेश के कई नामी लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।


Comments
Post a Comment