हिमाचल की बेटी बनी दिल्ली में जज - Him View

 हिमाचल की बेटी बनी दिल्ली में जज 

Him View 26 March 2023

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की । स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडिशियल परीक्षा पास की है। इन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता - पिता, परिवारजनों व अपने अध्यापकों को दिया है। उन्होंने डलहौजी के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। HIMVIEW की टीम की तरफ से उन्हे तथा उनके परिवार को बहुत शुभकामनाएं तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता