संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार - Him View
संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार
Him View 31 March 2023
आज दिनांक 31-03-2023 को संजय कुमार ने बतौर एसडीएम भोरंज का कार्यभार संभाला। यह पहले भी भोरंज में बतौर तहसीलदार मई 2013 से अक्टूबर 2016 तक अपनी सेवाएं दे चुके है। उसके उपरांत यह अक्टूबर 2016 में स्थानांतरित होकर मंडी गए व DRO के रूप में अपनी सेवाएं दी। इन्होंने 2017 में बतौर एसडीएम सुलह में कार्यभार संभाला। सुलह में एसडीएम सेवाएं देने के बाद 2019 से 2022 तक मंडी में एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी। 2022 में मंडी से स्थानांतरित होकर सोलन में एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी।
आज इन्होंने एसडीएम स्वाति डोगरा के स्थानांतरित होने के बाद भोरंज में एसडीएम का कार्यभार संभाला। मीडिया से बातचीत करते हुए इन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे व सरकार की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

Comments
Post a Comment