हिन्दुत्व को हराने की बात करने वाली कांग्रेस अपनी चुनावी घोषणाओं को पूरा करे सुक्खू सरकार - Him View


हिन्दुत्व को हराने की बात करने वाली कांग्रेस अपनी चुनावी घोषणाओं को पूरा करे सुक्खू सरकार :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी (AHKP) 


Him View  

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संयोजक एंव राष्टीय अध्यक्ष मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू जी को घेरते हुए कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तब से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिन्दुत्व को हराने की बात करते आ रहें हैं जो कि लोकतंत्र का हनन व मानवता विरोधी बात है और 97% हिन्दू राज्य के हर नागरिक का अपमान जनता कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी आने वाले चुनाव में इसका जबाब देगी । मनोहर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में की गई 10 चुनावी घोषणाओं को पुरा करने के लिए निति बनाए और हिन्दुत्व को हराने की बात न करें प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपने हित के लिए जनसमर्थन दिया है प्रदेश बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार नशाखोरी व गरीबी से जूझ रहा है और वर्तमान सरकार धर्मवाद व जातिवाद पर टिप्पणियाँ करके जनता को गुमराह करने में लगी है । साथ ही मनोहर शर्मा ने कहा कि हिन्दुत्व को हराने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार हिन्दुओं का ही नहीं बल्कि देश के पूरे हिन्दुस्तानियों का अपमान कर रही है जो कि बहुत चिंता का विषय है जबकि चुने गए राजा के लिए प्रजा का हर धर्म व हर वर्ग एक सम्मान होना चाहिए ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता