ख़तरवाड़ के युवक की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए बढ़ने लगे दानी सज्जनों के हाथ - Him View

 ख़तरवाड़ के युवक की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए बढ़ने लगे दानी सज्जनों के हाथ



Him View 01 March 2023

उपमण्डल भोरंज के तहत राज कुमार सपुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद गाँव खतरवाड़, डाकघर टिककरी मिन्हासा, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, के इलाज के लिए दानी सज्जनों के हाथ बढ़ने लगे हैं। इसी के तहत शिव शक्ति सेवा दल हिमाचल प्रदेश संस्था द्वारा उन्हें 8100 रु का चेक व संस्था के सदस्य उधम सिंह ने 1000 रु अपनी तरफ से दिए। इस मौके पर प्रधान केप्टन प्यार सिंह, मेंबर सतीश ठाकुर, वार्ड मेंबर श्याम लाल भाटिया इत्यादि उपस्थित थे। प्रधान ने बताया कि जब किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी तो हम कुछ मेंबर अपनी तरफ से भी यथा योग्य सहायता भी करेंगे।

बताते चलें कि राज कुमार की दोनों किडनियां खराब हैं व वह शुगर बीमारी से भी पीड़ित हैं। राज कुमार ने बताया कि अब तक 7-8 लाख खर्च हो चुके हैं और डॉक्टर ने अभी 3.50 लाख खर्च बताया है, इसकी 7 बहने हैं, और पिता नहीं है, लड़का मजदूरी करता था, और लगभग डेढ़ साल से कुछ नहीं कमा रहा इसका इलाज पीजीआई मे चल रहा है। परिवार गरीब है और आईआरडीपी में है। उंन्होने ने बताया कि उनकी बहनें और रिश्तेदार भी उनकी मदद कर रहे हैं लेकिन अब बीमारी का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। उंन्होने बताया कि उंन्होने स्वास्थ्य कार्ड भी बनबा रखा है लेकिन वह भी तभी मिलता है जब व्यक्ति अस्पताल में एडमिट हो। उंन्होने बताया कि उन्हें हर माह डायलिशिस व इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। जिसके लिए उन्हें गाड़ी में जाना पड़ रहा है और अस्पताल का खर्चा मुश्किल ही रह है। उंन्होने सरकार से व दानी सज्जनों से उनकी आर्थिक सहायता करने आई मांग की है ताकि वे अपना इलाज करवा सकें। परिवार आर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब हो जाने पर बेटे ने बताया कि हालात ऐसे हो गए थे कि उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन एक आस में कि शायद कोई उनकी मदद कर दे इसलिए वो अभी भी जी रहा है। राज कुमार का कहना है कि बस उनकी मदद की जाए। राज कुमार की माता ने बताया कि वह ही घर का खर्चा चलाता था लेकिन बीमार होने के चलते अब वो काम नहीं कर सकता।


 पीड़ित राज कुमार ने संस्था का आभार व्यक्त किया हैं उन्हें उम्मीद है कि और लोग उनकी मदद करेंगे। उनका गूगल पे नंबर 8262861868, एकाउंट नंबर 10410110052846 यूको बैंक भोरंज आईएफसी कोड UCBA0001041, उनकी माँ का नंबर 8894814199 है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता