बलोखर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित - Him View

 बलोखर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित




Him View 23 March 2023

राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला बलोखर में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई।इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों व अध्यापकों ने माननीय विधायक को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सभी स्कूली विद्यार्थियों ने अभिभावकों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । विधायक महोदय ने सभी कक्षाओं के बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का योगदान अमूल्य होता है। विधायक सुरेश कुमार ने स्कूल के विकास के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विधायक निधि से प्रोत्साहन राशि इक्कीस हजार रुपए देने की भी घोषणा की । इस अवसर पर विशेष रूप से विजय वनयाल ,राजीव मैहर, राकेश गोल्डी ,विक्रम शर्मा ,बलविंदर सिंह बबलू ,ईश्वरी देवी, सविता मन्हास , सुशीला शर्मा ,मंजना वर्मा ,नरेश कुमार ,हरि सिंह, प्रकाश चौधरी, प्रकाश राणा, राजेश राणा ,जसवंत सिंह मनोहर लाल, किरण देवी, सुमन कुमारी, रजनीश कुमार, राजेंद्र कुमार, शशि कुमार, राजेश गौतम ,सविता भारती, पंकज धीमान, कंचना धीमान, सुनील कुमार, रवि दत्त ,जसवंत सिंह सरोज कुमारी वह रवि कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता