डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के 36 होनहारों ने झटके गोल्ड - Him View

 डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के 36 होनहारों ने झटके गोल्ड।


Him View 02 March 2023

डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के 36 होनहारों ने साईंस ओल्मपियाड फाँऊडेशन द्वारा अक्तूबर तथा नवम्बर माह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 36 गोल्ड मैडल प्राप्त किए हैं।

जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर ने बताया कि विज्ञान विषय में चौथी कक्षा की वृतिका कानूनगो, अरिका ठाकुर तथा ललित ठाकुर वहीं पाँचवीं कक्षा के सूर्यांश सिंह, शुभम तथा शिवाँश ठाकुर छठी कक्षा की भारती, रिशित कुमार तथा अशीष जसवाल वहीं सातवीं कक्षा की राखी शर्मा आठवीं कक्षा के गौरव ठाकुर नौवीं कक्षा की आनंदिता ठाकुर, सुनंदिता ठाकुर एवं क्षितिजा रावत तथा दसवीं कक्षा के आदित्या ठाकुर, आस्था वर्मा तथा वानिका शर्मा ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं वहीं गणित विषय में तीसरी कक्षा के आरव शर्मा, अहाना तथा संकल्प वर्मा वहीं चौथी कक्षा के अध्याँश राज चढ्ढा, अलिशा रनौत तथा ललित ठाकुर पाँचवीं कक्षा की अन्नया ठाकुर, आरव मैहन तथा वैष्णवी कतना ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं वहीं साईबर विषय में चौथी कक्षा के रूद्र सिंह वर्मा, आदित्या शर्मा तथा भव्या शर्मा तथा नौवीं कक्षा के आर्यन शर्मा, श्रेया गर्ग तथा सूर्या ठाकुर ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं तथा सामान्य ज्ञान में छठी कक्षा के आशीष जसवाल आठवीं कक्षा के कार्तिक धीमान, अर्शिता तथा आदित्या ठाकुर ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर तथा प्रधानाचार्या शीतला शर्मा ने सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता