भोरंज (तरक्वाड़ी) काॅलेज में शुरू होगी स्नातकोतर की कक्षाएं- सुरेश - Him View
भोरंज (तरक्वाड़ी) काॅलेज में शुरू होगी स्नातकोतर की कक्षाएं- सुरेश
काॅलेज के विद्याथिर्यों और प्राध्यापकों की सुविधा के लिये चलेगी मुद्रिका बस।
वार्षिक पारितोशित वितरण समारोह में मेधावी छात्र किये सम्मानित।
Him View
राजकीय महाविद्यालय भोरंज (तरक्वाड़ी) में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले काॅलेज के छात्रों ने विधायक सुरेश कुमार का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भोरंज (तरक्वाड़ी) ग्रामीण क्षेत्र का काॅलेज होने पर भी इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगतार बढ़ रही है तथा काॅलेज की समस्याओं से भी बाकिफ हूं। उन्होंने कहा कि काॅलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सामने चुनौतियों के साथ सुनहरा अवसर भी है। ऐसे में सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत और लग्न से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि स्कूलों और काॅलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों देश व प्रदेश का भविष्य है क्योंकि यहीं से ही डाॅक्टर, इंजीनियर, राजनेता, अध्यापक, प्राध्यापक बनेंगे। विधायक सुरेश ने कहा कि यहां पर 289 छात्र और 376 छात्राएं स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही है। यह हर्ष का विषय है कि क्षेत्र की छात्राएं अधिक संख्या में काॅलेज की शिक्षा ग्रहण करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि काॅलेज में खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा तथा विद्याथिर्यों और प्राध्यापकों की सुविधा के लिये मुद्रिका बस सेवा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भोरंज (तरक्वाड़ी) काॅलेज में स्नातकोत्तर की कक्षाएं षुरू की जाएगी और काॅलेज को अपनी बस की सुविधा देने का प्रयास होगा। इसके लिये प्राध्यापकों को स्वयं ही रूट तय करना होगा। उन्होंने काॅलेज में खिलाड़ियों की सुविधा के लिये इंडोर स्टेडियम का पारूप तैयार करने के लिये काॅलेज प्रषासन को आदेष दिये। इस दौरान काॅलेज की एनएसएस गतिविधियों और सांस्कृतिक कायर्क्रम की भी सराहना की। काॅलेज पप्राचार्य राकेश कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन को पढ़ कर मुख्यातिथि को वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छत्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव कमल देव राव, भोरंज ब्लाॅक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव मैहर, युकां अध्यक्ष गोल्ड़ी, रवि बन्याल, राजकुमार, सुभाश जैलदार, पीटीए अध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक अभियंता जल षक्ति विभाग वरेन्द्र चंदेल, महाविद्यालय स्टाॅफ व अन्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment