दीक्षांत समारोह में 39 होनहारों को पहनाए गोल्ड मेडल। इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी।

 दीक्षांत समारोह में 39 होनहारों को पहनाए गोल्ड मेडल। इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी। 

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रोफेसर अवदेश प्रताप जल कानून, नीति और शासन विशेषज्ञ जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई तथा उसके बाद दीप प्रज्वलित करके 9वें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। 

इस समारोह की अध्यक्षता वि.वि. के प्रो चांसलर प्रो. डा. पी. एल.गौतम ने की। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रति कुलाधिपति प्रो. पी.एल.गौतम ने कहा कि युवा राष्ट्र के उत्थान में ज्ञान का उपयोग करें। देश को फिर से विश्व गुरू बनाने में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है।




 कुलपति डा. संजीव शर्मा ने आए हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर अवदेश प्रताप व अन्य गणमान्यों को पहाड़ी टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया तथा वार्षिक रिर्पोट को अतिथियों के सामने रखा। अपने संबोधन में वि.वि. के कुलपति डा. संजीव शर्मा ने दीक्षंात समारोह को छात्रों के लिए गौरवशाली दिन बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जीवन भर प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने वि.वि. की शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यार्थियों का इस वि.वि. के प्रति रूझान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा की करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय की वजह से हमीरपुर व पूरे प्रदेश के किसान परिवारों से बच्चे प्रदेश के भीतर ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। 



कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पूर्व कुलपति प्रोफेसर के.एस. वर्मा, प्रोफेसर कौशल कुमार डीन, सोशल साइंस, जेएनयू दिल्ली व रेगुलेटरी कम्मीशन के सदस्य श्री ललित कुमार, डा. महेन्द्र सलारिया, डा. राम अवतार राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल योगा अरोग्या योजना, डीन अकेडमिक प्रो. एच.आर. शर्मा, डीन इंजि. प्रो. एम. आर. शर्मा, टी. आर. शर्मा एडजंक्ट फैकल्टी व करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. संजय ठाकुर समारोह के विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। 

इसके बाद मुख्य अतिथि प्रोफेसर अवदेश प्रताप, ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय व डिग्री धारकांे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन विद्यार्थी के जीवन में सबसे यादगार पलों में से एक है। पूरी दुनिया में छात्र इस दिन का इंतजार करते हैं। यह दिन विश्वविद्यालय के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि छात्रों को बदलते हुए प्रर्यावरण व प्रर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आके महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए तथा साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अपने भाषण के दौरान बताया कि विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के जल संसाधनों के सरक्षण के लिए डेनमार्क के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट करनी जा रही है। जो कि वहां की टेक्नोलॉजी व वितिय सहायता के दौरा किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के जल संरक्षण को बचाने में इस फंडिड प्रोजेक्ट का बड़ा योगदान रहेगा। मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विषय संस्कार योग विज्ञान की भी प्रशंसा की जिसमें छात्रों को संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है।

 

इस दींक्षात समारोह में 540 विद्यार्थियों को डिग्रीयां प्रदान की गई। जिसमें यूजी के 222 विद्यार्थी, पीजी के 196 विद्यार्थी, डिप्लोमा 102 तथा पीएचडी 20 के विद्यार्थियों ने डिग्रीयां प्राप्त की । 212 लड़कियों व 328 लड़को ने डिग्रीयां प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 39 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया। जिसमें 24 लड़कियां व 15 लड़के थे। 

बीएलएलबी की कनिका, बी फार्मेसी की सीमा देवी, बीएचएमसीटी के रोहित कुमार, एम.टेक सीएसई की शिखा कुमारी, बी. टेक मैकेनिकल के साहिल शर्मा, बी. टेक कम्पयूटर साईंस इंजि नीतिन जस्वाल, बी. टेक सीविल की सोनिया कुमारी, बी.एससी केमिस्ट्री की अंजलि शर्मा, बी.एससी फिजिकस की तमिक्षा धीमान, बी.एससी गणित से नितिन राणा, बी.एससी बायोटेक्नोलॉजी से जीतेन्द्र ठाकुर, बी.एससी जूलॉजी से मानसी शर्मा, बी.एससी आईटी से दिनेश कुमार, बी. कॉम से स्टैनज़िन डोल्मा, बीबीए से रजत ठाकुर, बीए (ऑनर)राजनीति विज्ञान से कुसुम, बीए (ऑनर) इंगलिश से नव्या शर्मा, बीसीए से अमिता वर्मा, डी. फार्मेसी(एलोपैथी) से कोमल जस्वाल, डी फार्मेसी (आयुर्वेदा) से ऋषिका शर्मा, एम.फार्मेसी फार्मास्यूटिक्स से सौरभ शर्मा, एम. फार्मेसी फार्माकोग्नॉसी से बदंना देवी, एमसीए से मुस्कान, एम.एससी. केमिस्ट्री से कविता ठाकुर, एम.एससी. फिजिक्स से शिवानी भारती, एम.एससी. गणित से दीपिका, एम.एससी. बॉटनी से प्रांजल, एम.एससी. जूलॉजी से राहुल कुमार, एम.एससी. आईटी से पंकज कुमार, एम.एससी. फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री से आशीष, एम.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी से रितिका, एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी से कनिका शर्मा, एम. कॉम से रजनी कुमारी, एमबीए से अभिषेक ठाकुर, डिप्लोमा एचएम से शिवाजी, डीसीए से कोमल, पीजीडीसीए से मनोज कुमार व एलएलएम से सुरेन्द्र कुमार शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि से उनके अभिवावको का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के सचिव डा. संजय ठाकुर ने विद्यार्थियों का मनोबल अपने शब्दों से बढ़ाया व दीक्षांत समारोह में आए हुए गणमान्यों अतिथियों, विद्यार्थियों व अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता