विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत भोंखर एवं झरलोग - Him View
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत भोंखर एवं झरलोग
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज विकासखंड भोरंज की ग्राम पंचायत भोँखर एवं ग्राम पंचायत झारलोग में पहुंची। जिसका मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक ठाकुर जी व महामंत्री अजय शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा के प्रति लोगों में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया।
इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की सभी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाई गई व विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा मौके पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को मौके पर उन योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर समस्याओं का निराकरण एवं नए आवेदनों को लिया गया ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भोरंज के भोरंज की पूर्व में विधायक रही कमलेश कुमारी जी के साथ-साथ जिला परिषद की सदस्य एवम मंडल भाजपा में सचिव श्रीमती रमन वर्मा भोंखर के प्रधान श्री वीरेन्द्र जी एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे वही झरलोग में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती मोनिका देवी जी उप प्रधान एवम युवा मोर्चा महामंत्री अरुण ठाकुर समस्त वार्ड सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भोंखर पंचायत में 70 लोगों ने व झरलोग पंचायत में 200 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। सरकार इस यात्रा में भोरंज के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर महामंत्री अजय शर्मा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा , मंडल सचिव अंजू ठाकुर ग्राम केंद्र के अध्यक्ष सुभाष सोनी जी बूथ अध्यक्ष सुदेश कुमार, बूथ अध्यक्ष अजय कुमार अन्य कार्यकर्ता एवम समस्त बूथ अध्यक्ष BLA उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment